वाशिंगटन, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में वाशिंगटन के मॉल में शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई।
एनबीसी न्यूज के मुताबिक, प्रशासन ने शुरुआत में बताया था कि इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, लेकिन बाद में बताया कि तीन महिलाओं की मौत हुई है और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य महिला भी घायल है, लेकिन उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।
वाशिंगटन पुलिस के सार्जेट मार्क फ्रांसिस का कहना है कि पुलिस अभी भी हमलवार की तलाश कर रही है जिसने बर्लिगटन के कासकेड मॉल के मेसी स्टोर में गोलीबारी की।
एनबीसी न्यूज ने फ्रांसिस के हवाले से बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस हमले में एक से अधिक हमलावर शामिल थे या नहीं, लेकिन प्रशासन भूरे कपड़े पहने शख्स की तलाश कर रहा है। उसे आखिरी बार मॉल से अंतर्राज्यीय 5 राजमार्ग की ओर जाते हुए देखा गया था।
सीएनएन के मुताबिक, प्रशासन ने एक शख्स का फोटो जारी किया है। माना जा रहा है कि यह ही हमलावर है।
फ्रांसिस ने ट्वीट कर बताया, “यह हमलावर है। हमारा विश्वास है कि इस घटना को एक ही हमलावर ने अंजाम दिया है, जो राइफल से लैस है।”
वाशिंगटन स्टेट ट्रपर की प्रवक्ता हीदर एक्सटमैन ने बताया कि गोलीबारी की खबरें शाम सात बजे से आनी शुरू हो गई थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने गोलीबारी शुरू होते ही अफरा-तफरी और संदेह का माहौल होने के बारे में बताया।
dharmpath.com dharmpath