सांपों की छवि के नए पहलू को दर्शाएगी ‘इच्छाप्यारी नागिन’

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मनोरंजन जगत में छोटे पर्दे पर सांपों की नकारात्मक छवि को बदलने के लक्ष्य से एक नया शो ‘इच्छाप्यारी नागिन’ लांच किया गया है।

टेलीविजन चैनल ‘सोनी सब’ पर आने वाले इस धारावाहिक में एक नागिन और इंसान बब्बल प्रताप की प्रेम कहानी दर्शाई जाएगी।

इस धारावाहिक में नागिन का किरदार प्रियाल गौर और बब्बल प्रताप का किरदार मिश्कत वर्मा निभा रहे हैं।

शुक्रवार को लांच यह शो प्यार, नफरत और धोखे के बारे में है। लेकिन ‘इच्छाप्यारी नागिन’ का लक्ष्य सांपों के जीवन के एक नए पहलू को दर्शाना है। इस धारावाहिक का प्रसारण 27 सितम्बर से होगा।

‘सोनी सब’ के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष और व्यापार प्रमुख अनुज कपूर ने कहा कि इस धारावाहिक में एक प्यारी नागिन की अनूठी कहानी दर्शाई गई है, जिसका लक्ष्य पृथ्वी पर सांपों की छवि को बदलना है।

इस धारावाहिक को लेकर प्रियाल काफी उत्साहित हैं और आश्वस्त है कि यह दर्शकों को काफी पसंद आएगा।

प्रियाल ने आईएएनएस को बताया, “मैं आश्वस्त हूं कि यह धारावाहिक अच्छा होगा, क्योंकि इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। इस प्रकार की कहानी किसी ने भी नहीं दर्शाई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493