वाशेवल एप्रन बदलने से चार ट्रेनों को 36 दिनों तक किया ब्लाक

लखनऊ, 20 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। रेलवे प्रशासन ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 4 एवं 5 पर वाशेवल एप्रन बदलने के कार्य के लिए 16 अगस्त से 25 सितम्बर तक एवं 8 नवम्बर से 13 दिसंबर तक 36 दिनों का यातायात ब्लाक दिए जाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत इस अवधि में कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि दरभंगा से प्रतिदिन चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 15 अगस्त से 19 सितम्बर तक परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-गाजियाबाद-दिल्ली-पानीपत-अम्बाला के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह अमृतसर से प्रतिदिन चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 15 अगस्त से 19 सितम्बर तक परिवर्तित मार्ग अंबाला-पानीपत-दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।

यादव ने बताया कि बरौनी से प्रत्येक रविवार को चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 21 एवं 28 अगस्त तथा 04, 11 एवं 18 सितंबर को परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-गाजियाबाद-दिल्ली-पानीपत-अंबाला के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह जम्मूतवी से प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 19 एवं 25 अगस्त तथा 02, 09 एवं 16 सितम्बर को परिवर्तित मार्ग अंबाला-पानीपत-दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493