वाहनों की बिक्री 2014-15 में बढ़ी (राउंडअप)

नई दिल्ली/चेन्नई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। महंगे ईंधन और ऊंची ब्याज के बाद भी 2014-15 में प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 2014-15 में साल-दर-साल आधार पर 11.9 फीसदी अधिक रही। कंपनी ने आलोच्य वर्ष में 12,92,415 कारें बेची, जबकि एक साल पहले 11,55,041 कारें बिकी थीं।

इस दौरान घरेलू बिक्री 11.1 फीसदी अधिक 11,70,702 रही, जो एक साल पहले 10,53,689 थी।

निर्यात इस दौरान 20.1 फीसदी अधिक 1,21,713 वाहनों का हुआ। एक साल पहले 1,01,352 वाहनों का निर्यात हुआ था।

मार्च महीने में हालांकि कंपनी की बिक्री 1.6 फीसदी घटकर 1,11,555 रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,13,350 थी।

चेन्नई की कंपनी ह्युंडई मोटर इंडिया की कुल बिक्री साल-दर-साल आधार पर 10.62 फीसदी अधिक रही। कंपनी ने बताया कि आलोच्य वर्ष में उसने 4,20,668 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले 380,253 वाहन बिके थे।

मार्च महीने में हालांकि कंपनी की बिक्री 3.8 फीसदी घटकर 49,740 रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 51,708 थी।

कंपनी के बिक्री और विपणन खंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा, “उम्मीद है कि निवेश और रोजगार बढ़ाने का माहौल बनेगा, जिससे उद्योग के विकास को बल मिलेगा।”

गत वर्ष टाटा मोटर्स की बिक्री 11 फीसदी कम 5,02,281 वाहनों की रही, जो एक साल पले 5,66,695 थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री साल-दर-साल आधार पर आठ फीसदी कम रही। कंपनी ने बताया कि आलोच्य वर्ष में उसने 4,64,848 वाहन बेचे हैं, जबकि एक साल पहले 5,07,176 वाहन बिके थे।

मार्च महीने में हालांकि कंपनी की बिक्री 12 फीसदी घटकर 45,212 रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 51,636 थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन खंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण शाह ने कहा, “सामान्य मानसून की उम्मीद, पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटने और ब्याज दर घटने की उम्मीद के साथ हमें 2015-16 में वाहन उद्योग के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।”

वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की बिक्री 17 फीसदी बढ़ी। 2014-15 में उसने 1,04,902 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले 89,337 वाहन बिके थे।

मार्च महीने में उसकी बिक्री साल-दर-साल आधार पर 24 फीसदी अधिक 12,754 रही।

कार निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया की बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 1,56,841 कारों की रही, जो 2013-14 में 1,32,540 थी।

फोर्ड इंडिया के विपणन, बिक्री और सेवा खंड के कार्यकारी निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, “आर्थिक तेजी की वापसी की रफ्तार उम्मीद से कम रहने, उच्च ब्याज दर और महंगाई के कारण ग्राहकों ने खर्च को टालना मुनासिब समझा।”

हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री साल-दर-साल आधार पर 6.2 फीसदी अधिक रही। कंपनी ने बताया कि आलोच्य वर्ष में उसने 66,31,826 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले 62,45,960 वाहन बिके थे।

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की कुल बिक्री साल-दर-साल आधार पर 20 फीसदी अधिक रही। कंपनी ने बताया कि आलोच्य वर्ष में उसने 44,52,010 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले 37,21,942 वाहन बिके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493