लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को चौथे दौर में मात देने वाली स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने अपने विजयी क्रम जारी रखते हुए विबंलडन में महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मुगुरुजा ने मंगलवार को ग्रास कोर्ट पर होने वाले इस एकमात्र ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को मात देते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा।
मुगुरुजा ने कुजनेत्सोवा को 6-3, 6-4 से मात दी। यह मैच एक घंटे 15 मिनट तक चला।
सेमीफाइनल में मुगुरुजा का सामना कैरोलिना वोज्नियाकी को उलटफेर कर मात देने वाली अमेरिका की कोको वांडेवेघे और स्लोवाकिया की मैगडालेना रायबारिकोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath