जानकारी के मुताबिक, बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खैरी निवासी अमीना बेगम (42) अपनी बेटी निदा (15) के साथ घर के कमरे में सो रही थी। उस कमरे की छत कच्ची मिट्टी से बनी हुई थी। जो दो दिनों से हो रही बारिश के चलते मंगलवार को अचानक ढह गई।
छत गिरने से मां-बेटी मलबे के नीचे दब गई। जब तक परिजनों व ग्रामीणों ने आकर उन्हें मलबे से निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर तहसील लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath