विंबलडन (लंदन), 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मंगलवार को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पेस-हिंगिस की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के आर्टेम सिटाक और आस्ट्रेलिया की एनस्तासिया रोडियोनोवा की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दे दी।
कोर्ट-2 पर हुए मिश्रित युगल वर्ग के तीसरे दौर के मैच में पेस-हिगिस की सातवीं वरीय अनुभवी जोड़ी को जीत हासिल करने में मात्र 48 मिनट लगे।
पेस-हिंगिस ने आक्रामक शुरुआत करते हुए फर्स्ट सर्व पर 16 में से 12 अंक हासिल किए और दो ब्रेक पॉइंट अपने नाम करते हुए पहला सेट जीत लिया।
सिटाक-रोडियोनोवा एक भी ब्रेक पॉइंट हासिल नहीं कर सके और दूसरा सेट भी इसी स्कोर से हार गए।
पेस-हिंगिस की जोड़ी अब क्वार्टर फाइनल में मार्सिन मैटकोव्स्की-एलेना वेस्निना और लुकाज कुबोट-एंद्रीय हलावकोवा के बीच विजेता जोड़ी से भिड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath