विंबलडन : फेडरर, मरे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

विंबलडन (इंग्लैंड), 7 जुलाई (आईएएनएस)। सात बार के चैम्पियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और स्थानीय हीरो एंडी मरे शानदार प्रदर्शन करते हुए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

मौैजूदा चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविक और दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन के बीच जारी मुकाबला खराब रोशनी के बीच मंगलवार तक के लिए टाल दिया गया है।

फेडरर ने स्पेन के रोबटरे बाउतिस्ता को 6-2, 6-2, 6-3 से हराते हुए 13वीं बार क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

दूसरी वरीय फेडरर का अगले दौर में फ्रांस के गिलीज सिमोन के साथ सामना होगा। सिमोन को फेडरर ने सात में से पांच बार हराया है। सिमोन ने थॉमस बेरडिक को हराकर अंतिम-8 दौर में जगह बनाई है।

तीसरे वरीय मरे ने अपने करियर के 18वें ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का करने के लिए क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को 7-6 (7), 6-4, 5-7, 6-4 से हराया। मरे आठवीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

जोकोविक और एंडरसन का मुकाबला जब खराब रोशनी के कारण रोका गया तब वह 6-7 (6), 6-7, 6-1, 6-4 से बराबरी पर थे। अगर शीर्ष वरीय जोकोविक वह यह मैच नहीं बचा पाए तो चौथे दौर में हारने वाले 2001 के बाद पहले शीर्ष वरीय खिलाड़ी बन सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493