भोपाल, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि वह उच्च न्यायालय के समक्ष व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने के लिए अनुरोध पत्र रखेंगे।
व्यापमं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शिवराज ने मंगलवार को बुलाए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह इस मामले की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही जांच से संतुष्ट हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय को इस संबंध में अनुरोध पत्र भेज रहे हैं कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
dharmpath.com dharmpath