विंबलडन : फेरर, कुजनेत्सोवा अगले दौर में

लंदन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर और रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने गुरुवार को ग्रास कोर्ट पर खेले जा रहे साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के तीसरे दौर में कदम रख लिया है।

दूसरे दौर में आसान जीत के साथ दोनों ने अगले दौर में प्रवेश किया।

फेरर का सामना पुरुष एकल वर्ग में बेल्जियम के स्टीव डार्किस से था, लेकिन स्टीव मुकाबला पूरा नहीं कर पाए और पहले सेट में ही चोट के कारण रिटायर हो गए। मैच जब रूका तब फेरर 3-0 से आगे थे।

फेरर अगले दौर में चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिख और अमेरिका के रयान हैरिस के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।

महिला एकल वर्ग में स्वेतलाना ने अपनी हमवतन इकैटरिना माकारोवा को सीधे सेटों में 6-0, 7-5 से हराया। यह मैच एक घंटे सात मिनट तक चला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493