विंबल्डन : सानिया, पेस ने की जीत से शुरुआत

विंबल्डन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा और देश के दिग्गज पुरुष खिलाड़ी लिएंडर पेस ने वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबल्डन में जीत के साथ शुरुआत की।

सानिया ने अपनी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ विंबल्डन के छठे दिन शनिवार को हुए महिला युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल की, जबकि पेस और पोलैंड के मार्सिन मात्कोवस्की की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर की बाधा पार कर ली।

सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जर्मनी की एना लीना फ्राइडसैम और लौरा सीजमंड की जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 7-5 से मात दी।

वहीं, दूसरी ओर पुरुष युगल वर्ग में चीनी ताइपे के लु-येन सुन और सर्बिया के जांको तिप्सारेविच की जोड़ी को पेस-मार्सिन ने 6-1, 6-3 से मात दी।

इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में भारत के शीर्ष वरीय रोहन बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया ने पहले दौर के मुकाबले में स्लोवाकिया के आंद्रेज मार्टिन और चिली के हैंस पोडिल्पनिक की जोड़ी को 7-5, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493