विंस्टन-सालेम ओपन के फाइनल में पहुंची पेस-बेगेमैन की जोड़ी

विंस्टन-सालेम (नॉर्थ कैरोलिना), 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने अपने जर्मन जोड़ीदार आंद्रे बेगेमैन के साथ एटीपी विंस्टन सालेम ओपन के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारतीय-जर्मन जोड़ी ने सेमीफाइनल में स्वीडन के रॉबर्ट लिंड्सटेट और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

गैरवरीय भारतीय-जर्मन जोड़ी ने शुक्रवार को हुए इस मैच में लिंड्सटेट और कुरैशी की जोड़ी को सुपर टाईब्रेक में 1-6, 7-6, 10-4 से से हराया।

पेस-बेगेमैन की जोड़ी अब फाइनल में स्पेन के गार्सिया लोपेज और फिनलैंड के हेनरी कोंटिनेन की जोड़ी का सामना करेगी।

पेस-बेगेमैन को सेमीफाइनल मैच के पहले सेट में बुरी तरह हार झेलनी पड़ी, हालांकि दूसरे सेट में उन्होंने कड़ा संघर्ष करते हुए वापसी कर ली और जीत हासिल करते हुए स्वीडिश-फिन जोड़ी को टाई ब्रेकर खेलने पर मजबूर किया।

सुपर टाईब्रेक तक खिंचे बेहद रोमांचक मुकाबले में पेस ने अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाते हुए छोटे-छोटे ब्रेक हासिल किए और मैच अपने नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493