विंस्टीन ने मुझे मारने की धमकी दी थी : सलमा हायेक

लॉस एंजेलिस, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सलमा हायेक ने हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन को एक क्रोधित ‘राक्षस’ करार देते हुए निर्माता पर यौन शोषण और धमकी देने का आरोप लगाया है।

बीबीसी की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, हायेक ने न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि विंस्टीन ने एक बार उनसे कहा था, “मैं तुम्हें मार दूंगा, मुझे नहीं लगता कि मैं यह नहीं कर सकता।”

रोज मैकगोवन, एंजेलीना जोली और ग्वेनेथ पाल्ट्रो सहित दर्जनों अभिनेत्रियों ने विंस्टीन पर यौन शोषण या हमले का आरोप लगाया है।

निर्माता ने इन आरोपों से इनकार किया है।

बीबीसी ने सलमा हायेक के इस लेख पर प्रतिक्रिया के लिए विंस्टीन के प्रतिनिधियों से संपर्क किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493