जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल

जम्मू, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को तीन दिन तक बंद रखने के बाद गुरुवार को एकतरफा यातायात बहाल कर दिया गया।

यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “जम्मू से श्रीनगर जाने वाले यातायात को मंजूरी दे दी गई है। सड़क की स्थितियों को मद्देनजर रखते हुए आज विपरीत दिशा से वाहनों के आवागमन की मंजूरी नहीं है।”

यह राजमार्ग रामबन जिले में भूस्खलन और बनिहाल सेक्टर में भारी बर्फबारी के बाद सोमवार से बुधवार तक बंद था।

भूस्खलन के बाद मलबे और जमा बर्फ को हटाने के बाद प्रशासन ने बुधवार को राजमार्ग पर फंसे वाहनों को जाने की अनुमति दे दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493