रोम, 11 मार्च (आईएएनएस)। रोम के एक स्कूल में विकलांग छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने 54 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस व्यक्ति के घर और स्कूल लॉकर से गुप्त ऑडियो, वीडियो रिकॉडिर्ंग सहित कुछ सामग्री बरामद की है। पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देने से व्यक्ति ने इनकार कर दिया।
यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब स्कूल के ही एक शिक्षक को इस व्यक्ति द्वारा छात्र के साथ बाथरूम में अधिक समय बिताने पर संदेह हुआ।
पुलिस ने इस व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath