भारत करेगा म्यांमार को रेल डीजल इंजन की आपूर्ति

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारत, म्यांमार रेलवे की यात्री और मालभाड़े की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 18 मीटरगेज डीजल इलेक्ट्रिक इंजन प्रदान करेगा। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

रेल मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम राइट्स लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) एस.बी. मलिक और म्यामांर रेलवे के कार्यकारी निदेशक यू. थ्युरिन ने इस संबंध में 4 मार्च को म्यांमार के नेतेपा में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर म्यांमार के रेल परिवहन मंत्री यू त्यान तुन आंग और म्यांमार में भारत के राजदूत गौतम मुखोपाध्याय भी उपस्थित थे।

इस बारे में राइट्स के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक राजीव मल्होत्रा ने कहा, “राइट्स रेल उत्पादन इकाइयों द्वारा निर्यात बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रहा है और इस संबंध में पश्चिमी-पूर्वी एशिया बाजार में उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया रही है। “

समझौते के अंतर्गत इन डीजल इंजनों का निर्माण वाराणसी स्थित लोकोमोटिव संयंत्र में किया जाएगा और ये इंजन कई आधुनिक सुविधाएं जैसे माइक्रो प्रोसेसर नियंत्रण, ईंधन दक्ष इंजन और और उत्तम डिजाइन आदि से युक्त होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493