मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। मातृ दिवस के अवसर पर बच्चों की फैशन ब्रैंड ‘लिटल कंगारू’ ने ‘मदर बाय चॉइस’ अभियान शुरू की है। यह एक ऐसा मंच है जो विकलांग बच्चों की माताओं पर केंद्रित है।
लिटल कंगारू के निदेशक अरुण ललवानी ने कहा, “सच में ये माताएं हमारे व्यस्त समाज की शायद सबसे उपेक्षित वर्ग हो सकती हैं। उनके बारे में किसी को चिंता नहीं है, क्योंकि वे कभी भी किसी उत्पाद अथवा सेवाओं के प्रमुख पक्ष नहीं रही हैं। हमने इसे महसूस किया और इनके बारे में कुछ करने का निर्णय लिया हैं।”
उल्लेखनीय है कि कंपनी मुंबई में आगामी छह महीने में अपनी रिटेल दुकान पर सुविधा मुहैया कराएगी, जहां माताएं एक-दूसरे की कठिनाइयों को समझने के लिए पहुंच सकती हैं और एक-दूसरे की मदद उनके विकलांग बच्चों के पालन-पोषण में कर सकती है।
फेसबुक और यूट्यूब पर अपनी शुरुआत के चार दिनों के भीतर 700,000 से अधिक दर्शक पहुंचे। यह फिल्म उस मां को सलाम करती है, जिनके बच्चे मानसिक अथवा शारीरिक विकलांग हैं। फिल्म उन चुनौतियों पर प्रकाश डालती है, जिनका सामना वे रोज समर्पण, धैर्य तथा दृढ़संकल्प के साथ कर रही हैं। इस वर्ष मातृ दिवस 10 मई को मनाया जा रहा है।
एलसी मीडिया हाउस के सह संस्थापक दिनेश मल्होत्रा ने कहा, “यद्यपि सामान्य बच्चों वाले मेरे अधिकांश मित्र अपने बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज के विकल्पों पर एक दूसरे के साथ नेटवर्किं ग कर रहे है। मैं अपनी किशोर लड़की को यह सिखाने के लिए संघर्ष कर रही हूं कि अपना कपड़ा कैसे पहने। मेरी जैसी मां लिटल कंगारू का एक ऐसा मंच बनाने के लिए एहसानमंद है, जहां मैं हमारी जैसी अन्य माताओं के अनुभव से सीख सकते हैं। वीडियो हमारी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक वास्तविक ईमानदार प्रयास है।”
dharmpath.com dharmpath