विकास के साथ समानता पर भी हो जोर : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को यहां आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि विकास बिना समानता के भी संभव है, लेकिन फिर वह सामंतवादी, संभ्रात लोगों के लिए और अमीर समर्थक होगा। इसलिए हमें विकास के साथ समानता को भी सुनिश्चित करना होगा। अगर आपके पास अच्छी विकास दर है तो आप गरीबों को ज्यादा दे पाएंगे। इसलिए हमारी सरकार ऐसी योजनाएं बना रही है जिससे सभी तबके का विकास हो।

इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन मानव विकास संस्थान (आईएचडी) और विश्व बैंक ने मिलकर किया जिसका नाम ‘समृद्धि, समानता, स्थिरता : एक बेहतर दुनिया के परिपेक्ष्य और नीतियां’ है। सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान मंत्री ने कहा, “रोटी और सियासत बहुत हुई, पर रोटी की संख्या बढ़ाने पर नहीं। इसलिए हमारी सरकार ने पेंशन योजना, जन धन योजना, गरीबों का बीमा, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, ई-कॉमर्स जैसी योजनाएं शुरू कीं जिनका लक्ष्य गरीबों का उत्थान है।”

पहली जून से शुरू हुआ यह सम्मेलन 3 जून तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ गरीबी हटाने के उपायों, कार्यक्रमों और योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493