श्रीनगर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहसचिव राजीव महर्षि राज्य में प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत चल रहीं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार के अधिकारियों की एक टीम के साथ रविवार को यहां पहुंचे।

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य के लिए 2015 में घोषित 80,000 करोड़ रुपये के विकास पैकेज में से अभी तक 36,000 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
केंद्र सरकार के अंतरविभागीय अधिकारियों की टीम में मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य, कृषि, युवा कल्याण एवं खेल, पर्यटन, वित्त, ग्रामीण विकास, रक्षा, कपड़ा, परिवहन, शहरी विकास, बिजली और गृह विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
मुख्य सचिव बी.बी. व्यास राज्य सरकार के अधिकारियों की टीम का नेतृत्व करेंगे, जो केंद्रीय टीम के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath