विक्टर माउरा को मैनचेस्टर सिटी देगा मौका

साओ पाउलो, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग की दिग्गज टीम मैनचेस्टर सिटी ने ब्राजील के 15 वर्षीय खिलाड़ी विक्टर माउरा को क्लब के साथ प्रशिक्षण लेने और मिडफील्डर के तौर पर खेलने के अवसर देने के लिए आमंत्रित किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 15 वर्षीय विक्टर टीम के लिए 10 दिन के ट्रायल में हिस्सा लिया था और इस महीने की शुरुआत में क्लब की अंडर-16 टीम स्काई ब्लूज के लिए न्यूकास्टल के खिलाफ खेले गए मैच में गोल भी दागा था।

विक्टर अभी कोरिंथियन्स की युवा अकादमी का हिस्सा हैं और जनवरी में क्लब के साथ अपना पहले पेशेवर अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

कोरिंथियन्स के निदेशक अगस्तो मेलो ने कहा, “उनका इरादा हमारे युवा खिलाड़ियों पर नजर बनाए रखने का है।”

मेलो के अनुसार कोरिथियन्स को भी क्लब के साथ संबंध बनाकर काफी फायदा होने की उम्मीद है।

मेलो ने कहा, “हम देखना चाहते हैं कि वह किस तरह से अपने खिलाड़ियों का विकास करते हैं और हमारे प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए अपने अनुभव का किस तरह से इस्तेमाल करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493