विक्टोरिया, डेविड का परिवार पूरा

न्यूयार्क, 6 जून (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम का कहना है कि उनका परिवार पूरा हो गया है और वह आगे परिवार नहीं बढ़ाएंगी।

विक्टोरिया ने पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम से से विवाह किया है और दोनों चार बच्चों के माता-पिता हैं।

विक्टोरिया से यह पूछे जाने पर कि क्या वह आगे परिवार बढ़ाना चाहेंगी, उन्होंने कहा, “नहीं, मेरे पहले ही चार बच्चे हैं। मुझे लगता है कि हमारा परिवार पूरा हो चुका है।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, विक्टोरिया ने 2011 में जब बेटी हार्पर को जन्म दिया था, तब वह बेहद खुश हुई थीं। उन्होंने बताया कि बेटी का मां बनना एक सुखद आश्चर्य था, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान शुरुआत में उन्हें बताया गया था कि वह चौथी बार बेटे को जन्म देने वाली हैं।

विक्टोरिया ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनकी बेटी भी हालांकि टॉमब्वॉय है। उसे पिता की तरह ही फुटबॉल पसंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493