उप्र : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 की मौत

लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सड़क दुर्घटना फरु खाबाद तथा संतकबीर नगर जिले में हुई है।

लखनऊ, 6 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सड़क दुर्घटना फरु खाबाद तथा संतकबीर नगर जिले में हुई है।

पुलिस ने बताया कि फरु खाबाद के मउदरवाजा क्षेत्र में शनिवार तड़के बरेली राजमार्ग पर मेडिकल कालेज के पास कार तथा ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें दो लोग घायल भी हुए हैं।

दूसरी घटना संतकबीर नगर जिले की है जहां खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनियरा के पास एक वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार दंपति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक दंपति बस्ती जिले के रहने वाले हैं। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493