विक्रम प्रभु के साथ काम करेंगी ऐश्वर्या दत्ता

चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्या दत्ता, निर्देशक एस.आर. प्रभाकरण की आगामी तमिल फिल्म में अभिनेता विक्रम प्रभु के साथ काम करेंगीं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के लिए सोमवार को ऐश्वर्या को चुना गया। वह फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगी, जो काफी महत्वपूर्ण है।”

फिल्म के किरदार के लिए ऐश्वर्या को मेकओवर करवाना होगा।

सूत्र ने कहा, “जो कुछ आज तक किया है उन सबसे विपरीत, वह एक अलग तरह के किरदार में नजर आएंगी।”

फिल्म की शूटिंग तिरुची में 10 मार्च से शुरू होगी, इसमें मंजीमा मोहन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म सत्यज्योति फिल्म्स द्वारा निर्मित होगी, इसका संगीत युवान शंकर राजा देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493