विक्रम बड़े नम्र इंसान हैं : अभिमन्यु

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता अभिमन्यु सिंह का कहना है कि अभिनेता विक्रम एक सुपरस्टार होने के बावजूद बेहद नम्र स्वभाव वाले हैं। उन्हें सुपरस्टार होने का गुमान नहीं है।

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता अभिमन्यु सिंह का कहना है कि अभिनेता विक्रम एक सुपरस्टार होने के बावजूद बेहद नम्र स्वभाव वाले हैं। उन्हें सुपरस्टार होने का गुमान नहीं है।

अभिमन्यु ने विक्रम के साथ फिल्म ’10 एनराधुकुला’ में काम किया है।

अभिमन्यु ने कहा, “मैं आपको बता नहीं सकता कि विक्रम के साथ काम करने की कितनी खुशी थी। वह कमाल के अभिनेता हैं और बेहद विनम्र हैं।”

अभिमन्यु ने राम गोपाल वर्मा की ‘रक्तचरित्र’ और संजय लीला भंसाली की ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह संजय गुप्ता की महत्वकांक्षी फिल्म ‘जज्बा’ में भी काम कर रहे हैं।

अभिमन्यु को हालांकि ‘जज्बा’ में अपनी भूमिका के बारे में खुलासा करने की अनुमति नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा, “यह एक चरित्र-आधारित फिल्म है और मैं एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका कर रहा हूं, जो कई बदलावों से होकर गुजरता है।”

अभिमन्यु इस समय गुजरात के भुज में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘जज्बा’ का निर्देशन विजय गिरी कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493