विजग फार्मा कंपनी में विस्फोट, श्रमिक की मौत, 14 घायल

विशाखापट्टनम(आंध्र पदेश), 24 मई (आईएएनएस)। विशाखापट्टनम के निकट पारावाड़ा में मंगलवार को ‘जेएन फार्मा सिटी’ में स्थित श्रीकर फार्मास्यूटिकल कंपनी में अमोनिया के एक टैंक में विस्फोट हो गया। दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि सुबह लगभग 11 बजे करीब 20 श्रमिक अमोनिया टैंक के पास बर्फ साफ कर रहे थे, तभी अमोनिया टैंक फट गया। श्रमिकों पर तरलीकृत अमोनिया गिर गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसके कारण एक दीवार भी ढह गई।

दुर्घटना में घायल एक श्रमिक ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी पहचान रामकृष्ण के रूप में हुई है। दो अन्य श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कारखानों के संयुक्त मुख्य निरीक्षक ने कारखाने का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल और स्थानीय कॉरपोरेट अस्पतालों में भर्ती कराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493