लखनऊ, 28 मई (आईएएनएस)। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को ‘विजन ऑफ यूपी 2017’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यंमत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य अगले पांच साल में उत्तर प्रदेश को एक आदर्श राज्य बनाना है।
पुरस्कार समारोह शनिवार को यहां दैनिक भास्कर समूह की ओर से आयोजित किए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री दिनेश सिंह और राज्य मंत्री स्वाति सिंह भी मौजूद थे।
समारोह में जगद्गुरु कृपालु परिषद (जेकेपी) की अध्यक्ष विशाखा त्रिपाठी को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाज और आध्यात्म के क्षेत्र में जेकेपी के प्रयासों के लिए त्रिपाठी की सराहना की।
जेकेपी खासकर लड़कियों के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करती है।
जेकेपी के सचिव रामपुरी ने कहा कि उनका संगठन मानगढ़ स्थित आश्रम में लड़कियों को प्राथमिक स्तर से लेकर मास्टर तक परिवहन सहित नि:शुल्क शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराता है।
dharmpath.com dharmpath