विजयन का भाजपा विरोधी रुख महज एक तमाशा : एंटनी

तिरुवनंतपुरम, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी ने गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी रुख पर निशाना साधा। एंटनी ने इसे ‘महज एक तमाशा’ करार दिया है।

एंटनी ने कहा, “केरल में भाजपा के खिलाफ विजयन और माकपा के एक धड़े का रुख महज एक तमाशा है और यह सब ड्रामा से ज्यादा कुछ नहीं है। वे राज्य में भाजपा को मुख्य विपक्षी दल बनाने पर काम कर रहे हैं।”

कांग्रेस विजयन के कथित रूप से भाजपा के प्रति नरम रुख की आलोचना करती रही है।

के. जी. अल्फोंस के बतौर पर्यटन, आईटी और इल्केट्रॉनिक्स के केंद्रीय मंत्री चुने जाने पर केरल के मुख्यमंत्री द्वारा एक अभिनंदन समारोह के आयोजन के बाद से कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर हमले तेज कर दिए हैं।

अल्फोंस को राजनीति में विजयन द्वारा 2006 में लाया गया था। इस दौरान वह राज्य में एक वरिष्ठ नौकरशाह के रूप में कार्यरत थे। माना जाता है कि वह विजयन के कहने पर राजनीति में शामिल हुए थे।

अल्फोंस ने आईएएस के पद से इस्तीफा दे दिया था और वाममोर्चा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। इस सीट पर उन्होंने आसानी से जीत हासिल कर ली थी।

बाद में अल्फोंस को दोबारा से चुनाव के लिए चुना गया लेकिन उन्होंने उसे छोड़कर दिल्ली में अपना नया ठिकाना तलाश लिया। उन्हें भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493