विजयन ने वायनाड को पाकिस्तान जैसा बताने पर शाह को आड़े हाथों लिया

वायनाड(केरल), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा वायनाड की तुलना पाकिस्तान से करने पर उन्हें आड़े हाथों लिया। वायनाड सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

उत्तर भारत में प्रचार करने के दौरान, शाह ने कहा था कि वायनाड पाकिस्तान जैसा है। उन्होंने राहुल गांधी के जुलूस के दौरान इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के हरे झंडे फहराने के संदर्भ में यह बयान दिया था।

यहां एक चुनावी सभा में विजयन ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि शाह को वायनाड और इसकी ऐतिहासिक महत्ता के बारे में कुछ पता नहीं है।

विजयन ने कहा, “वह वायनाड के बारे में क्या जानते हैं? यह वह जगह है जहां से महान राजा पाजासी ने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध लड़ा था। बिना इतिहास जाने उन्होंने इस जगह को पाकिस्तान से जोड़ दिया।”

केरल में 20 लोकसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान होने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493