बेंगलुरू, 30 जुलाई (आईएएनएस)। विजया बैंक ने गुरुवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 12 फीसदी घट गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में बैंक ने कहा कि उसका शुद्ध लाभ 143 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 162 करोड़ रुपये था।
कुल आय इस दौरान तीन फीसदी बढ़कर 3,289 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 3,190 करोड़ रुपये थी।
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर शुद्ध लाभ 47 फीसदी बढ़ा, जो एक तिमाही पहले 97 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल आय 3.4 फीसदी कम रही, जो एक तिमाही पहले 3,406 करोड़ रुपये थी।
कुल गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) साल-दर-साल आधार पर 39 फीसदी बढ़कर और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 18 फीसद बढ़कर 2,871 करोड़ रुपये रही।
इसी तरह शुद्ध एनपीए साल-दर-साल आधार पर 53 फीसदी बढ़कर और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 2,058 करोड़ रुपये रही।
dharmpath.com dharmpath