नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक दशक पूरे कर लिए।
रैना ने 20 साल की उम्र में 30 जुलाई 2005 को दाम्बुला में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
रैना अब तक 218 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 5500 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
रैना ने इसके अलावा 18 टेस्ट और 44 टी-20 मैच खेले हैं। रैना एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेट स्टार हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में शतक लगाए हैं।
रैना 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। एक दशक पूरा करने पर रैना ने अपने परिवार, बीसीसीआई, चयनकर्ताओं, टीम के साथियों, दोस्तों और प्रशंसकों का धन्यवाद किया।
dharmpath.com dharmpath