गुरदासपुर (पंजाब), 30 जुलाई (आईएएनएस)। यहां गुरुवार की दोपहर एक निजी स्कूल के पास पॉलीथिन का एक थैला लावारिस हालत में मिलने के बाद दहशत का माहौल बन गया। थैले में बम होने की आशंका के कारण पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई।
चंडीगढ़ से 210 किलोमीटर दूर गुरदासपुर में डीएवी स्कूल के पास थैला मिला।
स्थानीय बस अड्डे के पास स्थित इस इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और संदिग्ध थैले की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “इस वक्त हम कुछ भी नहीं कह सकते। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले सोमवार को गुरदासपुर जिले के दीनानगर में आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित सात लोग मारे गए थे। इनमें गृह रक्षा वाहिनी के तीन जवान, जबकि तीन नागरिक शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath