विजय गोखले ने विदेश सचिव का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। विजय गोखले ने सोमवार को विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया। गोखले ने एस. जयशंकर का स्थान लिया है।

विजय गोखले 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “भारतीय विदेश सेवा के 1981 बैच के अधिकारी श्री विजय गोखले ने भारत के विदेश सचिव का पदभार आज (सोमवार को) सुबह संभाल लिया। ।”

विदेश सचिव बनने से पहले गोखले विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जयशंकर के कार्यकाल को बीते साल एक साल का विस्तार दिया गया था, जो रविवार को समाप्त हुआ।

गोखले राजनयिक के तौर पर हांगकांग, हनोई, बीजिंग व न्यूयॉर्क में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वह विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान उप सचिव (वित्त), निदेशक (चीन व पूर्व एशिया) व संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया) के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।

वह मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर जनवरी 2010 से अक्टूबर 2013 तक, जर्मनी में भारत के राजदूत के तौर पर अक्टूबर 2013 से जनवरी 2016 तक और चीन में देश के राजदूत के तौर पर जनवरी 2016 से अक्टूबर 2017 तक सेवाएं दे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493