विजय चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित

पटना, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार की 16वीं विधानसभा के लिए बुधवार को विजय कुमार चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। चौधरी बिहार के सरायरंजन सीट से विधायक हैं।

बिहार विधानसभा की बुधवार को बैठक शुरू होते ही कार्यवाहक अध्यक्ष सदानंद सिंह ने अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया प्रारंभ की। उन्होंने सदन को बताया कि 11 सदस्यों ने विजय कुमार चौधरी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें सभी दलों का समर्थन दिया गया है। इसके बाद सर्वसम्मति से चौधरी को अध्यक्ष चुन लिया गया।

कार्यवाहक अध्यक्ष के निर्देश पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता प्रेम कुमार सिंह ने चौधरी को अध्यक्ष के आसन तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने चौधरी के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। नीतीश ने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखने और संसदीय परंपरा को कायम रखने के लिए सवार्नुमति का भाव जरूरी है।

भाजपा विधायक दल के नेता प्रेम कुमार सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी चैधरी के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

नीतीश के करीबी माने जाने वाले चौधरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में मंत्री तथा जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493