नई दिल्ली-इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (IPL) को यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) ने आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोकन के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 1.78 अरब डॉलर (करीब 16,600 करोड़ रुपये) में बेच दिया है. इस डील के बाद आरसीबी के संस्थापक और पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम के नए मालिकों को बधाई दी है.
विजय माल्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं आरसीबी के नए मालिकों को दिल से बधाई देना चाहता हूं. मैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और सबसे कीमती आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए सफलता की कामना करता हूं. जब मैंने 2008 में 450 करोड़ में फ्रेंचाइजी को खरीदा था, तो ज्यादातर लोग मुझ पर हंसे थे और मेरे इन्वेस्टमेंट को एक घमंडी प्रोजेक्ट कहकर बुराई की थी.’
dharmpath.com dharmpath