विजय माल्या के कार्यालयों, आवासों पर सीबीआई के छापे (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या व किंगफिशर के बंद पड़े दिल्ली व बेंगलुरू स्थित कार्यालयों व अन्य ठिकानों पर शनिवार को छापे मारे।

यह छापेमारी 950 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि पांच जगहों पर छापेमारी की गई।

किंगफिशर के निगेटिव नेटवर्थ और खराब क्रेडिट रेटिंग के बावजूद कंपनी को आईडीबीआई बैंक द्वारा 950 करोड़ रुपये का ऋण देने को लेकर बैंक भी साल 2014 में जांच के घेरे में आ गया।

माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस अक्टूबर 2012 से ही बंद है।

खस्ता माली हालत वाली किंगफिशर एयरलाइंस को भारतीय बैंकों द्वारा कुल सात हजार करोड़ रुपये ऋण देने का मामला उजागर हुआ था। भारतीय स्टेट बैंक ने कंपनी को सर्वाधिक 1600 करोड़ रुपये का ऋण दिया।

वहीं, पंजाब नेशनल बैंक ने 800 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ इंडिया ने 650 करोड़ रुपये, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 550 करोड़ रुपये का ऋण दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493