विजेता की पीली जर्सी को कभी बदनाम नहीं होने दूंगा : फ्रूमे

पेरिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। साइक्लिंग के मैराथन के रूप में मशहूर टूर डी फ्रांस खिताब जीतने वाले ब्रिटेन के क्रिस फ्रूमे ने कहा है कि वह विजेता द्वारा पहनी जाने वाली पीली जर्सी को कभी बदनाम नहीं होने देंगे।

फ्रूमे ने करियर में दूसरी बार टूर डी फ्रांस खिताब जीता है।

डोपिंग के आरोपों के कारण रेस के दौरान दर्शकों की नाराजगी झेलने के बावजूद फ्रूमे रविवार को संपन्न हुए टूर में खिताबी जीत हासिल करने में सफल रहे।

एक फ्रांसिसी मनोविज्ञानी ने फ्रूमे की जीत को असाधारण करार दिया है।

समाचार चैनल बीबीसी के अनुसार, खिताब जीतने के बाद फ्रूमे ने कहा, “विजेता द्वारा पहनी जाने वाली इस पीली जर्सी का खास महत्व होता है। मैं हमेशा इसका सम्मान करूंगा और कभी भी इसे बदनाम नहीं होने दूंगा।”

फ्रूमे ने कोलंबिया के नैरो क्विंटाना को 72 सेकेंड से मात देकर नजदीकी मुकाबले में यह खिताब जीता।

टूर डी फ्रांस के इतिहास में यह दूसरी सबसे नजदीकी जीत रही। इससे पहले 2008 में कार्लोस सास्त्रे ने काडेल इवांस को 58 सेकेंड के अंतर से हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493