मप्र : फिल्म से फिल्म बनाने वाले 4 गिरफ्तार

जबलपुर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की पुलिस ने सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में फिल्म को शूट कर पायरेटिड फिल्म तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड करने और सीडी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया है वहीं नौ अब भी फरार है। इस गिरोह के सदस्य फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के भी हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने सोमवार को बताया है कि ओमती थाना क्षेत्र के निवासी अंकित वर्मा ने प्रियांक परदेसी पर नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

पुलिस ने पुणे में प्रियांक को पकड़ा और उसके घर पर मिले कंप्यूटर व सीपीयू को सर्च किया गया तो सर्वर तथा मोबाइल में ‘बजरंगी भाईजान’ एवं ‘बाहुबली’ जैसी 1243 फिल्में एवं वीडियो लोड पाए गए। इतना ही नहीं प्रियांक के द्वारा निर्मित टॉली टोरेंस और देशी क्रूज नाम की वेबसाइट पर फिल्में अपलोड पाई गईं।

पुलिस अधीक्षक डॉ़ आशीष ने बताया कि प्रियांक से सघन पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि दिल्ली का राहुल मेहता एवं गाजियाबाद निवासी टोनी पिक्च र हॉल, मल्टीप्लैक्स से मूवियों को शूट करते थे तथा उसकी पायरेटिड मूवी तैयार कर जबलपुर एवं भारत के विभिन्न शहरों तथा आस्ट्रेलिया, फ्रांस, भेजता था। इसी तरह उसके अन्य साथी पायरेटिड मूवी तैयार करके देश के विभिन्न भागो मे बेचते थे।

प्रियांक ने पुलिस को बताया है कि उसके साथी बॉलीवुड, हॉलीवुड एवं टॉलीवुड की फिल्मों के रिलीज होने के दूसरे दिन स्वनिर्मित की गई बेबसाइट पर डाउनलोड कर देते थे। इससे आमजन एवं वेबसाइट से जुड़े सदस्यों द्वारा फिल्म को डाउनलोड किया जाता तो उन्हें उसका भुगतान करना होता था। ऐसा होने पर उन्हें गेटवे के जरिए राशि हासिल हेाती थी। वहीं दूसरी ओर, फिल्म इंड्रस्टीज को इससे नुकसान होता था।

जबलपुर पुलिस ने चार आरोपी प्रियांक परदेशी, दिलीप बुधलानी, रिंकू मल्होत्रा (मेंहता) उर्फ जगदीश मल्होत्रा (मेहता, तौफीक को गिरफ्तार कर लिया है, उनके अन्य साथी अमन खान, फैजल, टोनी कैमरामेन विक्रमजीत सिंह, लिंगा राजेंद्र, आदित्य राज, राहुल मल्होत्रा खान साहब (फ्रांस), खुर्रम (आस्ट्रेलिया ) फरार है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन सीपीयू, तीन वीडियो कैमरा सोनी, वीडियो रिकार्डर, नौ मोबाइल, छह ब्रॉडबैंड मॉडम, दो यूएसबी , डीवीडी राईटर सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक डॉ़ आशीष ने अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को पुलिस महानिरीक्षक (जबलपुर जोन) डी़ श्रीनिवास रवि की ओर से 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493