नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को विदेशों में रह रहे भारतीयों से फर्जी फोन कॉल से सावधान रहने और ऐसी किसी भी फोन कॉल से गुमराह नहीं होने को कहा, जिसमें दूसरी ओर से बोलने वाला व्यक्ति खुद को भारतीय विदेश मंत्रालय से संबद्ध बता रहा हो।
सुषमा ने एक ट्वीट कर कहा, “विदेशों में रह रहे भारतीय कृपया इस तरह के फोन कॉल से सावधान रहें और पुलिस को रिपोर्ट करें।”
सुषमा का यह ट्वीट भारतीय नागरिक राहुल पांडे द्वारा यह बताने के बाद आया कि उन्हें सिंगापुर के नंबर से फोन आया था, जिसमें उन्हें शहर से निर्वासित किए जाने की धमकी दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath