विद्या अस्पताल में, किडनी में पथरी की आशंका

मुंबई, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। हिन्दी सिने जगत में अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाने वाली विद्या बालन को पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें किडनी में पथरी की आशंका जताई गई है।

विद्या ने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ नए साल के जश्न की तैयारियां की थीं वह विदेश जाने वाली थीं। लेकिन पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

विद्या अपने पति के साथ अबू धाबी से अपने गंतव्य के लिए रवाना होने के लिए विमान में बैठी थीं, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद वहां चिकित्साकर्मियों को बुलाया गया। विद्या को विमान से उतारा गया और उन्हें अस्पताल के ही क्लीनिक में जांच के लिए ले जाया गया।

इस समय विद्या का इलाज हिंदुजा अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सा जांच से उन्हें किडनी में पथरी की आशंका जताई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493