करण जौहर ‘ओ कधल कनमणि’ का हिदी रीमेक बनाएंगे

चेन्नई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने सफल तमिल फिल्म ‘ओ कधल कनमणि’ के हिदी रीमेक के लिए फिल्मकार मणि रत्नम से हाथ मिलाया है।

करण ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “शाद अली निर्देशित फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए मणि रत्नम के साथ काम करने का सौभाग्य पाकर धन्य हो गया।”

उन्होंने लिखा, “मणि रत्नम, गुलजार साब, ए.आर. रहमान, शाद मिलकर ‘ओ कधल कनमणि’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक पेश करते हैं। इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर हैं।”

हिंदी रीमेक का निर्देशन भी शाद अली करेंगे और रत्नम उनके सहायक होंगे।

इससे पहले शाद और रत्नम की जोड़ी ने ‘अलाईपायुत्थे’ के हिंदी रीमेक के रूप में बॉलीवुड को ‘साथिया’ फिल्म दी।

‘ओ कधल कनमणि’ में संगीत दे चुके रहमान फिल्म के हिदी रीमेक में संगीत देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493