विद्या बालन का सबसे पसंदीदा समय त्योहारी सीजन

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि उन्हें त्योहारी सीजन पसंद हैं, जो सितंबर में गणेश चतुर्थी से शुरू होकर अक्टूबर में दशहरा और दिवाली तक चलता है।

विद्या ने एक साक्षात्कार में कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगता है जब एक के बाद एक त्योहार आते हैं। मौसम भी अच्छा होता है गणपति उत्सव में बरसात, नवरात्रि के दौरान गर्मी और दिवाली के दौरान सर्दियां शुरू होती हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे साल का यह समय पसंद है। हर जगह रोशनी होती है। लोग खरीदारी के लिए जाते हैं। यहां हर किसी में ऊर्जा, उत्साह और आशा है।”

अभिनेत्री को आखिरी बार रोमांटिक फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493