विधानसभा चुनाव : पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 18 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया। ये निर्वाचन क्षेत्र राज्य के तीन जिलों पश्चिमी मिदनापुर, बांकुरा व पुरुलिया में आते हैं।

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 18 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान चल रहा है, उनमें से नौ पुरुलिया, तीन बांकुरा और छह पश्चिम मिदनापुर में पड़ते हैं।

वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित 13 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दो घंटे पहले यानी शाम चार बजे खत्म हो जाएगा।

पहले चरण में मतदान में 16 किन्नरों सहित 40,09,171 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन चरण में 133 उम्मीदवारों की साख दांव पर है।

294 विधानसभा सीटों के लिए छह चरणों में सात मतदान दिवसों में हो रहे विधानसभा चुनाव पांच मई को संपन्न होंगे।

मतदान की अन्य छह तारीखें 11, 17, 21, 25 व 30 अप्रैल और पांच मई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493