विधान परिषद चुनाव : भाजपा के 11 उम्मीदवारों व सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भरा पर्चा (लीड-1)

लखनऊ, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल को विधान परिषद की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 11 सदस्यों और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम ने नामांकन दाखिल किया।

भाजपा सदस्यों के पर्चा दाखिले के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ़ महेंद्रनाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा सहित सरकार के कई मंत्री व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले रविवार को भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने राज्य विधान परिषद के लिए दस उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इनमें सरोजनी अग्रवाल, मंत्री महेन्द्र सिंह, मोहसिन रजा, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, अशोक धवन व आशीष सिंह शामिल थे।

भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष सिंह पटेल एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भीमराव आंबेडकर पहले ही नामांकन कर चुके हैं। सपा ने बसपा का समर्थन देने का एलान किया है। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493