विधायकों का वेतन नहीं बढ़ाएंगे, केजरीवाल हमारे आदर्श नहीं : पारसेकर

पणजी, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने विधायकों का वेतन नहीं बढ़ाएंगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कभी उनके ‘आदर्श’ नहीं रहे।

पारसेकर ने कहा, “केजरीवाल मेरे आदर्श नहीं हैं। भले ही उनका फैसला (दिल्ली के विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी) विधायकों के हित में है, केजरीवाल हमारे आदर्श नहीं हैं।”

पारसेकर ने यह बात गुरुवार को उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या वह भी दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की तर्ज पर राज्य के 40 विधायकों का वेतन बढ़ाने पर विचार रहे हैं।

वेतन में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली के विधायकों का वेतन 88 हजार रुपये से बढ़ाकर 2.10 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं गोवा में एक विधायक का औसत वेतन प्रतिमाह 1.14 लाख रुपये के आसपास है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493