विधायकों की खरीदारी के लिए गडकरी को धन्यवाद दें पर्रिकर : दिग्विजय

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर राज्य में सरकार गठन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को अपनी पार्टी के सहयोगी नितिन गडकरी को विधायकों की खरीदारी के लिए धन्यवाद देना चाहिए।

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर राज्य में सरकार गठन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को अपनी पार्टी के सहयोगी नितिन गडकरी को विधायकों की खरीदारी के लिए धन्यवाद देना चाहिए।

दिग्विजय ने पर्रिकर द्वारा शुक्रवार को की गई टिप्पणी के लिए ट्विटर पर उन पर हमला बोला। पर्रिकर ने दिग्विजय को इस बात के लिए धन्यवाद दिया था कि विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं जुटा पाई।

सिंह ने कहा कि गोवा के लोगों के जनादेश पर डाका डाला गया।

उन्होंने कहा, “मनोहर पर्रिकर गोवा में सरकार बनवाने के लिए मुझे धन्यवाद देते हैं। वास्तव में उन्हें नितिन गडकरी को धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने 12 मार्च को तड़के गोवा में एक होटल से विधायकों की खरीदारी की।”

सिंह ने कहा, “और उन्हें गोवा के राज्यपाल को भी धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने संविधान, सरकारिया आयोग के दिशानिर्देश और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का उल्लंघन किया और गोवा के लोगों के जनादेश पर डाका डाला।”

पर्रिकर अभी भी राज्यसभा सदस्य हैं और वह शुक्रवार को सदन में आए थे, और उन्होंने दिग्विजय सिंह पर चुटकी ली थी, जो पार्टी के गोवा प्रभारी हैं।

पर्रिकर ने कहा था, “मैं सम्मानित सदस्य दिग्विजय सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं, जो गोवा में मौजूद थे, लेकिन कुछ नहीं कर पाए और इस कारण ही मैं सरकार बना सका।”

बाद में जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह को विशेष रूप से धन्यवाद क्यों दिया, तो पर्रिकर ने कहा, “मैंने उन्हें उनकी अक्षमता के लिए धन्यवाद दिया।”

कांग्रेस ने 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव में 17 सीटें जीती थी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि भाजपा सिर्फ 13 सीटें जीत पाई थी। लेकिन भाजपा ने अन्य छोटी पार्टियों के साथ मिलकर राज्य में गठबंधन सरकार बना ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493