विधिक सेवा के डिजिटीकरण पर होगा कानून मंत्रालय का जोर : प्रसाद

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को अपना पदभार संभालने के बाद कहा कि उनका मंत्रालय विधिक सेवा के डिजिटीकरण पर जोर देगा, जिसमें मुख्य रूप से उन लोगों पर ध्यान दिया जाएगा, जो विधिक सहायता का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं।

प्रसाद ने दो विधिक सहायता मोबाइल एप्लीकेशन को बढ़ावा दिया। ये एप्लीकेशन हैं- न्याय बंधु और न्याय मित्र।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में यहां कहा कि मंत्रालय विधिक व्यवस्था के तीन अहम पहलुओं पर ध्यान देगा, जिनमें न्याय की पहुंच, विधिक सहायता और बुनियादी ढांचा शामिल हैं।

विधिक व्यवस्था का डिजिटीकरण किया जाएगा और इसके परिणामस्वरूप विधिक सेवाएं देश के दूरस्थ इलाकों में पहुंचाई जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493