अयोध्या में मीडिया से बात करते हुए कटियार ने कहा, “अयोध्या में मंदिर तो बना हुआ है, उसे बस भव्यता देनी है। अगर हमें राम मंदिर निर्माण की अनुमति नहीं मिली तो देश में ऐसी 6500 जगहों पर जहां मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई गई हैं, उन जगहों के लिए आंदोलन शुरू कर देंगे।”
विनय कटियार ने शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को लिखे गए पत्र का भी जिक्र किया।
दरअसल, रिजवी ने एक चिट्ठी लिखकर पर्सनल लॉ बोर्ड से अपील की है कि मुस्लिम शासकों ने हिंदू मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई हैं। मुसलमान ये सभी मस्जिदें हिंदुओं को सौंप दें। उन्होंने कुछ मस्जिदों की सूची भी बोर्ड को भेजी है।
dharmpath.com dharmpath