विपाशा को हॉट लगते हैं अमिताभ बच्चन

indexबॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री बिपाशा बसु सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को आज भी हॉट अभिनेता मानती हैं. बिपाशा एक दशक तक इंडस्ट्री के सबसे हॉट माने जाने वाले हीरो जॉन अब्राहम के साथ संबंधों के लिए चर्चा में रह चुकी हैं.

अमिताभ बच्चन के आकर्षक व्यक्त्वि की तारीफ करते हुए बिपाशा ने कहा, “बिग बी 72 वर्ष की उम्र में भी बेहद हॉट बने हुए हैं. बिपाशा ने कहा, “अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी काफी सेक्सी हैं. वह बेहद हॉट शख्स हैं. वह गजब के हैं.” अमिताभ बच्चन की तारीफ करते वह यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने कहा, “मैं दुआ करती हूं कि अदाकारों की नई पीढ़ी उनके व्यक्त्वि की कम से कम 10 प्रतिशत खूबियां हासिल करे.”

बिपाशा ने ऐक्शन फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने की इच्छा जताई है. बिपाशा के मुताबिक ऐक्शन फिल्मों में अभिनेत्रियों को मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, “हम अभिनेत्रियां ऐक्शन फिल्मों का हिस्सा तो बनती हैं लेकिन आमतौर पर इन फिल्मों में हमारे पास कुछ खास करने को नहीं होता है.”

छोटे पर्दे पर बेहतर मेहनताना

बिपाशा की जल्द रिलीज हो रही फिल्म ‘अलोन’ के हीरो करण सिंह ग्रोवर का कहना है कि फिल्मों की बजाए छोटे पर्दे पर अभिनेता बेहतर मेहनताना पाते हैं. करण सिंह ग्रोवर फिल्म अलोन से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. करण इससे पहले छोटे पर्दे पर कई टीवी सीरियल कर चुके हैं.

उन्होंने ने कहा, “फिल्मों की तुलना में आपको छोटे पर्दे पर ज्यादा पैसा मिलता है. यदि तुलना करें तो हम फिल्मों से जो कमाते हैं, वह हमारे लिए छोटे पर्दे की कमाई की तुलना में बस पॉकेट मनी जैसी है.”

dw.de से

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493