नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। विपुल ग्रुप ने गुरुवार को अपनी तरह के पहले ऑनलाइन हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म एच3यू का लांच किया। यह हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म मरीजों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को एक दूसरे से जोड़ कर, उन्हें एकजुट करके, संसाधन अनुकूलन और सूचित विकल्पों के माध्यम से समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विपुल ग्रुप के निदेशक एवं एच 3 यू के निदेशक डॉ. विट्ठल बेरीवाला ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के पहले से 10,000 साझेदार हैं जो 500 से ज्यादा जगहों पर फैले हैं। उन्होंने कहा, “यह मंच उन लोगों को आपस में जोड़ेगा जिन्हें मदद की जरूरत है और जो मदद कर सकते हैं। इस तरह इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को समय रहते उचित देखभाल मुहैया कराई जा सकेगी। कुशल भारत, डिजिटल भारत और स्वच्छ भारत के बाद अब समय आ गया है कि हम देश को स्वस्थ भारत बनाएं।”
एच3यू के उपाध्यक्ष ध्रुव कौशिक ने कहा, “यह नई सेवा वेबसाइट सेवाओं के शुरुआती सेट के साथ पहले से शुरू हो चुकी है और एक महीने के अंदर इसके सभी उत्पादों और सेवाओं को पूरी तरह से समेकित कर लिया जाएगा। इसी के साथ किफायती, सुलभ एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं हर किसी की पहुंच में होंगी।”
एच3यू सभी हितधारकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ खास सेवाएं पेश करेगा जैसे हेल्थ असेसमेन्ट, हेल्थ चैक्स, डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, फेम्मे कनेक्ट, चाइल्ड हेल्थ एण्ड केयर, वैक्सीनेशन सपोर्ट, होम केयर सर्विसेज, कोरपोरेट हेल्थ केयर सोल्यूशन्स, आरम्भ (धूम्रपान छोड़ने के लिए एक प्रोग्राम), डेंटल केयर यानी दांतों की देखभाल, ऑप्था केयर, एक मेड हेल्थ कार्ड और इसके सदस्यों के लिए मेम्बर हेल्थ रिकॉर्ड।
पिछले सप्ताह इस सेवा का कॉरपोरेट लांच किया गया। इस मौके पर कई प्रमुख लोग उपस्थित थे। इनमें पोर्टिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वैभव तिवारी, हेल्थ केयर एट होम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, निकोटेक्स (सिपला) की राष्ट्रीय प्रमुख सुशीला शंकर तथा एच3यू के कुछ महत्वपूर्ण साझेदार शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath