लंदन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबल्डन के छठे दिन शनिवार को कोर्ट-12 में हुए पुरुष एकल वर्ग के एक मुकाबले में क्रोएशिया के टेनिस स्टार मारिन सिलिक ने अपने स्लोवाकियाई प्रतिद्वंद्वी लुकास लैको को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 13वीं विश्व वरीयता प्राप्त सिलिक ने लैको को एक घंटे 50 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-3, 6-4 से सीधें सेटों में हराया।
सिलिक अगले दौर में पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त जापान के शीर्ष खिलाड़ी की निशिकोरी से भिड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath